बारामूला के कोर्ट परिसर में हुआ धमाका, जवान घायल
जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक कोर्ट परिसर के अंदर विस्फोट होने की खबर निकल कर आ रही है। यह धमाका कार्ट परिसर स्थित मालखाना में रखे ग्रेनेड के फटने से हुआ है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, गुरुवार करीब 1 बजकर 5 मिनट पर बारामूला कोर्ट परिसर स्थिति मालखाना में गलती से ग्रेनेड फट गया। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक जवान के घायल होने की खबर है। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं आम हो गईं। ऐसे में पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस धमाके को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। धमाका मालखाने में रखे ग्रेनेड के गलती से फटने के कारण हुआ है। किसी प्रकार के हमले से जोड़कर इसे न देखें। धमाका कैसे और क्यों हुआ जांच के बाद ही मालूम चल सकेगा।
गैर-कश्मीरी पर हमला
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में बटागुंड त्राल से जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले बीते दिनों शोपियां इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड
बजट में शिक्षा पर जोर, 15 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
किसान हित में बड़ा दांव: सोलर सिंचाई पंप से बदलेगी खेती की तस्वीर
किराना हिल्स पर स्ट्राइक रही निर्णायक, विदेशी विशेषज्ञ का विश्लेषण
‘सरकार कर्ज में डूबी’, विपक्ष ने अनोखे अंदाज में जताया विरोध
अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें
16 मार्च को होगी वोटिंग, नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू
छात्रा की हत्या के बाद आरोपी का चौंकाने वाला बयान