लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठकों का दौर जारी
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और महामंत्री संगठन पवन साय ने चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, सहसंयोजक, संभाग प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी और महामंत्री की बैठक लेकर समिति के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही लाभार्थी सम्मेलन के कार्ययोजना को तैयार किया।
भाजपा की ओर से जल्द ही लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 40 लाख लाभार्थियों तक प्रदेश के 1,25,000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिलों में जाएंगे और लाभार्थियों से चर्चा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की चर्चा करेंगे और उनके विचार जानेंगे।
प्रत्येक बूथ में 370 वोटों की बढ़त के लक्ष्य पर जोर
बैठक में प्रत्येक बूथ में 370 वोटों की बढ़त के लक्ष्य पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा, सरला कोसरिया, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, भरत वर्मा, निरंजन सिन्हा, जगन्नाथ पाणिग्रही, रजनेश सिंह, अनुराग सिंहदेव उपस्थित थे।
गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा के सभी 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने लोकसभा की दृष्टि से प्रदेश को क्लस्टर में बांटकर उनके प्रभारी की नियुक्ति की है। साथ ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विभिन्न समिति का गठन कर उनका कार्य विभाजन किया है।
इसमें लोगों के बीच जाकर उनके घरों में झंडा लगवाने, दीवार लेखन, मेरा परिवार मोदी परिवार और विकसित भारत अभियान के तहत लोगों से मिलकर घोषणा पत्र के सुझाव एकत्र करना शामिल है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम