दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शीश महल विवाद को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा दिल्ली के सांसद शामिल है। बीजेपी ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है।सांसद रामवीर बिधूड़ी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने शीशमहल पर करीब 179 करोड़ रुपए खर्च किया है। जब ये निर्माण का काम शुरू हुआ तब से बीजेपी इसके खिलाफ थी । आरोप लगया गया है कि जो शीशमहल बनाया गया है उसका नक्शा भी पास नहीं हुआ है। 179 करोड़ रुपए खर्च हुआ उसका टेंडर नहीं लाया गया।
क्लास वन ऑफीसर के 21 फ्लैट थे, उन्हें तोड़कर शीशमहल बनाया गया
दिल्ली में क्लास वन ऑफीसर के 21 फ्लैट थे, उन्हें तोड़कर शीशमहल बनाया गया है। सांसद बिधूड़ी ने कहा कि फरवरी में विधानसभा के चुनाव हैं। जब दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी, तब पार्टी से यही आग्रह रहेगा कि ये जो राजमहल बनाया है इस राजमहल को एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया का दफ्तर बनाया जाए। ताकि आने वाली पीढ़ियों को ये पता लगे कि केजरीवाल ने सारे कानून-कायदे और नियम तोड़कर दिल्ली के टैक्स पेयर का 179 करोड़ रुपया राजमहल के ऊपर लुटा दिया था। बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधकर कहा कि ये राजतंत्र की मानसिकता वाला केजरीवाल इस अय्याशी और ऐशोआराम की आदत पड़ चुकी है। अब सौ रुपए की चप्पल और दो रुपए के पेन से तेरी कहानी नहीं लिखी जाएगी।
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार