वीडियो स्कैंडल मामले में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा गिरफ्तार
जदएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो स्कैंडल मामले में भाजपा नेता और वकील जी. देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पेन ड्राइव में अश्लील वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को चित्रदुर्ग जिले के पुलिस ने हसन पुलिस को मिली खुफिया सूचना पर गुलिहाल टोल गेट पर गिरफ्तार किया गया।पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के यौन शोषण के अश्लील वीडियो लीक होने से कर्नाटक की राजनीति में तूफान आ गया है। देवराजे गौड़ा पर इन अश्लील वीडियो को लीक करने का आरोप है। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनरसीपुरा से जदएस विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ लड़ा था। प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में फिलहाल जेल में हैं।
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। इससे जदएस सांसद के खिलाफ यौन शोषण से संबंधित मामलों की संख्या तीन हो गई है। एसआइटी सूत्रों के अनुसार, प्रज्वल के खिलाफ आठ मई को बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन पर बार-बार दुष्कर्म करने, ताक-झांक, क्लिप बनाने, यौन संबंधों की मांग, कपड़े पकड़ कर खींचने, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। प्रज्वल रेवन्ना फरार हैं। इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया है।सिद्दरमैयाआइएएनएस के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि प्रज्वल से जुड़े कथित अश्लील वीडियो स्कैंडल की एसआइटी जांच में उनकी या उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा, हम जांच में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। मुझे एसआइटी जांच पर पूरा भरोसा है। यह सही रास्ते पर चल रही है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत