बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा, उमर खालिद से तुलना पर मचा घमासान
दिल्ली|भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने दिल्ली ऑफिस के बाहर बड़े पोस्टर लगाए हैं, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तुलना 2020 के दिल्ली दंगों के जेल में बंद आरोपी उमर खालिद से की गई है. यह पोस्टर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता R.P. सिंह ने लगाए हैं|दरअसल, यह पोस्टर दिल्ली में हुए AI Impact Summit के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में लगाए गए हैं. भाजपा ने राहुल गांधी को ही AI Impact Summit के दौरान हुए प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया है और 2020 के दंगे में शामिल आरोपी उमर खालिद से तुलना की है. पोस्टर में लिखा, एक अराजक तरीका, देशद्रोहियों के अलग-अलग चेहरे. यानी पोस्टर के माध्यम से भाजपा कहना चाह रही है कि अराजकता का तरीका केवल एक है, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते हैं|
पोस्टर में क्या?
पोस्टर में एक तरफ 2020 के दिल्ली दंगे के मुख्य उमर खालिद की फोटो लगी है, जिसमें उसे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं, जिन्हें शर्टलेस कार्यकर्ताओं की तस्वीरों के साथ दिखाया गया है, जो एआई समिट का विरोध कर रहे हैं. हालांकि, दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाद पोस्टर लगने के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है|
क्या है शर्टलेस प्रदर्शन विवाद?
दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. भानु चिब को पटियाला कोर्ट ने मंगलवार को 4 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. भाजपा ने पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने का प्रयास किया है|
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला