तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की गई जान
जबलपुर: जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनसकरा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही बाइक पर सवार मामा भांजे समेत तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे पीछे चल रही बाइक ट्रक से टकरा गई, जिसमें मामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं भांजे और एक अन्य युवक ने मेडिकल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के मुड़वारा के रहने वाले 22 वर्षीय सत्यम पटेल अपने दोस्त 20 वर्षीय शालू उर्फ सचिन पटेल और 13 वर्षीय भांजे सनी पटेल के साथ बाइक से हरदुआ कला स्थित बहन के घर जा रहे थे. जब वो मनसकरा चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे. तभी ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से पीछे चल रही सत्यम की बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्यम के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार
हादसे के समय बाइक पर पीछे बैठे शालू और सनी पटेल भी उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि दोनों को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.
जबलपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की
जनवरी से लेकर अब तक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में तो कमी आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ा है. इस पर नियंत्रण पाने के लिए जबलपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की है. एडिशनल एसपी यातायात सोनाली दुबे ने बताया कि अब पुलिस सरकारी कार्यालयों में जाकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेगी. साथ ही बिना हेलमेट कार्यालय आने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की जाएगी. इसके अलावा पुलिस कोचिंग सेंटर, स्कूल और कॉलेजों में जाकर भी युवाओं को ट्रैफिक नियमों के पालन और हेलमेट की अनिवार्यता के लिए जागरूक करेगी. अधिकारियों का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है.
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश