बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी ने सचिन तेंदुलकर का लिया विकेट
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL 2024) के पहले सीजन का आगाज बुधवार से हो गया। पहला मैच सचिन तेंदुलकर की टीम मास्टर्स इलेवन और अक्षर कुमार की खिलाड़ी इलेवन के बीच खेला गया। मास्टर्स इलेवन ने खिलाड़ी इलेवन को 5 रन से मात दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने 17 गेंद में 30 रन की विस्फोटक पारी खेली। सचिन ने अपनी पारी के दौरान अक्षय कुमार की एक गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। वहीं, सचिन का विकेट बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी ने हासिल किया।
स्टेडियम पर पसरा सन्नाटा
सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने के बाद मुनव्वर फारूकी की खुशी झूम उठे। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया है। वहीं, मास्टर ब्लास्टर भी मुस्कान के साथ पवेलियन लौटे। कमेंटेटर ने कहा कि सचिन के आउट होने पर स्टेडियम में सन्नाटा छा गया है। वहीं, मास्टर्स इलेवन की तरफ से सचिन के अलावा यूसुफ पठान ने ताबतोड़ पारी खेली। यूसुफ पठान ने 10 गेंद पर 21 रन बनाए।
मास्टर्स इलेवन ने दर्ज की पांच रन से जीत
बात करें मैच की तो लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलाड़ी इलेवन 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन ही बना सकी। खिलाड़ी इलेवन की तरफ से मुनव्वर फारूकी ने 26 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। वहीं, इरफान पठान ने 8 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, पठान की यह आतिशी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मास्टर्स इलेवन ने 5 रन से जीत दर्ज की।
15 मार्च तक खेले जाएंगे मुकाबले
मैच से पहले सचिन तेंदुलकर डांस करते हुए दिखाई दिए। ISPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी के रूप में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सचिन ने नाटू-नाटू गाने पर राम चरण और अक्षय कुमार के साथ डांस भी किया। सचिन तेंदुलकर ISPL 2024 लीग के ब्रांड एंबेसडर है, लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही है, और सभी के ओनर इंडियन सिनेमा के बड़े-बड़े सितारे हैं। टूर्नामेंट 6 मार्च से लेकर 15 मार्च तक खेला जाएगा।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा