Bigg Boss 17 फेम Abhishek Kumar ने शेयर किया कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस
नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और उडारियां फेम पॉपुलर टीवी एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत में हुए एक कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की।
अभिषेक को इस समय इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम माना जाता है। लेकिन अपना करियर सेट करते समय उनके रास्ते में भी कई तरह की बाधाएं आई थी जिन्होंने उन्हें इमोशनली भी काफी ज्यादा प्रभावित किया।
छह महीने के अंदर हुई अजीब घटना
हाल ही में पिंकविला से हुई बातचीत में अभिषेक ने एक परेशान करने वाले अनुभव के बारे में खुलकर बात की। अभिषेक ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मेंटली भी इतना प्रभावित किया कि उन्हें कुछ समय के लिए अपनी अभिनय आकांक्षाओं तक को त्यागना पड़ा। मुंबई आने के कुछ समय बाद हुई एक घटना को याद करते हुए अभिषेक ने कहा, "मुझे इंडस्ट्री में आए करीब 6 महीने का समय हुआ था। तो मेरे साथ एक घटना हो गई। एक गे इंसान मेरे साथ कुछ ज्यादा ही टची-टची हो गया था। मैं बहुत डर गया था..."
अभिषेक ने बताया कि इस व्यक्ति ने उन्हें मेनिपुलेट करने की कोशिश की,जिसका अर्थ था कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए समझौता करना जरूरी था। उसने मुझसे कहा कि तुझे ऐसा करना पड़ेगा, तभी तू आगे बढ़ सकता है।
मुंबई छोड़ वापस चले आए घर
अभिषेक ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उनके साथ क्या हुआ? मां ने उन्हें घर वापस आने को कहा। अभिषेक बोले, "मैंने अगले दिन ट्रेन पकड़ी। मैं जनरल डिब्बे में बैठा और रोता हुआ घर आ गया।" इस घटना से अभिषेक ने अपने शोबिज सपनों को छोड़ने का फैसला किया और घर जाकर 7000 रुपये सैलरी वाली नौकरी करने लगे। हालांकि, उनके अंदर अभिनय का कीड़ा नहीं मरा और कई महीनों के बाद वह एक बार फिर अभिनय में हाथ आजमाने के लिए मुंबई आ गए।
इन टीवी सीरियलों में कर चुके हैं काम
अभिषेक ने उड़ारियां, बेकाबू, तेरे मेरे बीच में जैसे कई शोज में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम भूमिका निभाई थी।
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण