नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत, इनामी नक्सलियों ने कहा- अब हिंसा नहीं
बीजापुर : छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर बीजापुर जिले में 24 लाख रुपये के 6 इनामी नक्सलियों सहित कुल 9 नक्सलियों ने पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में माड़ डिविजन, दक्षिण बस्तर डिविजन और डीजीएन डिविजन के सदस्य शामिल हैं। जिनमें कंपनी नंबर 01, प्लाटून 12 एवं 13 के एसीएम, तकनीकी टीम व भूमकाल मिलिशिया कमांडर जैसे नक्सली हैं।
नक्सलियों ने डीआईजी कमलोचन कश्यप व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बक्सू ओयाम पार्टी सदस्य, माड़ डिविजन कंपनी नं. 01 (इनाम 8 लाख), बुधराम पोटाम एसीएम प्लाटून नं. 12 (इनाम 5 लाख), हिड़मा ऊर्फ हिरिया एसीएम प्लाटून नं. 13 (इनाम 5 लाख), मंगू उईका ऊर्फ टोग्गी तकनीकी टीम सदस्य, दक्षिण बस्तर डिविजन इनाम (2 लाख), रोशन कारम ऊर्फ सोनू पार्टी सदस्य, चिन्नापल्ली एरिया कमेटी, डीजीइन डिविजन (इनाम 2 लाख), मंगलों पोड़ियाम पार्टी सदस्य, भैरमगढ़ एरिया कमेटी (इनाम 2 लाख), कमलू हेमला ऊर्फ कुम्मा डीएकेएमएस सदस्य, फुलादी आरपीसी, बुधराम हेमला डीएकेएमएस सदस्य, फुलादी आरपीसी व पण्डरू पूनेम ऊर्फ पदखूटा भूमकाल मिलिशिया कमांडर, मनकेली शामिल है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000-50,000 के चेक प्रदान किए गए। वहीं दूसरी ओर 1 जनवरी 2025 से अब तक जिले में 277 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 310 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। जबकि मुठभेड़ में 131 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने नक्सलियों से अपील की कि वे भटकी राह छोड़कर शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में लौटें।
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी