भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिटनेस ने IPL 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चिंता बढ़ा दी है. पीठ की परेशानी ने श्रेयस अय्यर का पीछा नहीं छोड़ा है और बड़े टूर्नामेंट से पहले ये अच्छी खबर नहीं है. श्रेयस अय्यर फिलहाल विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं.
श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई KKR की टेंशन
वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ फाइनल के तीसरे दिन 95 रनों की पारी खेलकर मैच पर मुंबई को दबदबा बनाने में योगदान देने वाले अय्यर बुधवार को चौथे दिन के खेल के दौरान पूरे समय मैदान मौजूद नहीं थे. हालांकि मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से उबरकर गुरुवार को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन मैदान पर उतरेंगे.
फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट
मुंबई टीम के एक सूत्र ने चौथे दिन खेल के बाद बताया कि श्रेयस अय्यर पीठ से संबंधित परेशानी से उबर गए हैं और इस रणजी ट्रॉफी सत्र के आखिरी दिन मैदान पर उतरने के लिए उपलब्ध होंगे. बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं होने के बाद भी रणजी ट्रॉफी के मैचों नजरअंदाज करने पर अय्यर और ईशान किशन को बोर्ड के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है.
लगातार पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं श्रेयस अय्यर
बता दें कि श्रेयस अय्यर लगातार पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं. IPL 2024 में श्रेयस अय्यर की ये समस्या KKR की टेंशन बढ़ा सकती है. गौरतलब है कि विदर्भ के बल्लेबाजों ने इस दौरान धैर्य और जज्बे का शानदार प्रदर्शन कर मुंबई के संभावित जीत के इंतजार को लंबा किया. जीत के लिए 538 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ पांच विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीवंत बनाए रखा है.
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा