राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' पर आया बड़ा अपडेट
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं अब फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल पर नई जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब 'गेम चेंजर' के निर्माता फिल्म के लिए अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शूटिंग इस महीने ही शुरू होगी। चर्चा है की फिल्म की टीम 20 अप्रैल, 2024 को राजमुंदरी में अपना अगला शेड्यूल शुरू करेगी, जिसके कुछ हिस्सों को दस दिनों के दौरान विजाग में भी शूट किया जाएगा। इस शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।
वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर भी कई बार अपडेट सामने आ चुके हैं। इससे पहले फिल्म के निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर दिलचस्प खुलासा किया था। फिल्म के निर्माता दिल राजू का कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट लगभग लॉक हो चुकी है। हाल ही में एक प्रेस मीट में बात करते हुए दिल राजू ने पुष्टि की कि गेम चेंजर पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। दिल राजू का कहना है कि उन्होंने और निर्देशक एस शंकर ने दो तारीखें तय कर ली हैं और अगले कुछ दिनों में एक तारीख का चयन करेंगे, जो रिलीज के लिए तय तारीख मानी जाएगी। राम चरण अब अपने परिवार के साथ छुट्टियों के लिए थाईलैंड गए थे और अब वे वापस आ गए हैं और ऐसे में एक बार फिर वे फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
वहीं बात करें फिल्म की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को