एमडीएच मसालों पर आया बड़ा अपडेट
'असली मसाले सच-सच, एमडीएच एमडीएच' देश का सबसे लोकप्रिय मसाला ब्रांड एमडीएच (MDH) मसाले अभी चर्चा का विषय बना हुआ है। हांगकांग ने एमडीएच मसाले के कुछ प्रोडक्ट को बैनकर दिया है।
दरअसल, एमडीएच मसाले में कुछ हानिकारक केमिकल पाए गए थे जिसके बाद हांगकांग और सिंगापुर के फूड रेगुलेटर्स ने यह कदम उठाया।
अमेरिकी नियामक के आंकड़ों का विश्लेषण करके एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2021 में एमडीएच मसालों के कुछ प्रोडक्ट में बैक्टीरिया पाए गए थे, जिसके बाद औसत 14.5 प्रतिशत एमडीएच शिपमेंट को रिजेक्ट कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला
पिछले महीने हांगकांग और सिंगापुर ने एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ प्रोडक्ट्स को बैन कर दिया गया था। दरअसल, इन दोनों देशों के फूड रेगुलेटर्स ने रिपोर्ट में कहा कि इन मसालों में केमिकल एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा काफी ज्यादा पाई गई है जो मनुष्य के सेहत के लिए हानिकारक है। केमिकल एथिलीन ऑक्साइड के लगातार सेवन से केंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
हांगकांग के रिपोर्ट के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के फूड रेगुलेटर्स इस मामले की जांच में जुट गए। बता दें कि एमडीएच और एवरेस्ट के कई प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट होते हैं। एमडीएच की बात करें तो यह भारत में 100 साल से पुराना ब्रांड है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक है। एमडीएच के प्रोडक्ट पर लगे आरोपों पर कंपनी द्वारा प्रतिक्रिया भी आई। कंपनी ने कहा कि उनके प्रोडक्ट मनुष्य के लिए पूरी तरह से सेफ है।
अमेरिका में क्यों रिजेक्ट हुआ MDH
एमडीएच के प्रोडक्ट पर हो रही जांच से पहले अमेरिका ने इस ब्रांड के कुछ प्रोडक्ट को खारिज कर दिया गया था। कहा जा रहा था कि एमडीएच में एक तरह का साल्मोनेला बैक्टीरिया पाया गया जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी हो सकती है।
वर्ष 2023 में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एमडीएच प्रोडक्ट में साल्मोनेला बैक्टीरिया की जांच की थी। इस जांच में विफल होने के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका ने एमडीएच के 65 शिपमेंट में से लगभग 20 फीसदी तक के प्रोडक्ट को खारिज कर दिया था।
संयुक्त राज्य अमेरिका में एवरेस्ट को कम अस्वीकृत किया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 वर्ष में 450 शिपमेंट में से केवल एक को साल्मोनेला की वजह से खारिज किया गया है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये