अंबिकापुर केस में बड़ा अपडेट, फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार
अंबिकापुर|अंबिकापुर में हुए ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने सात दिनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अंबिकापुर पुलिस ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा है. आरोपी का नाम रायसिंह हैं. वहीं पुलिस आरोपी को लेकर अंबिकापुर के लिए निकल गई है|
पुलिस ने आरोपी पर रखा था 35000 रुपये का इनाम
अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपये का इनाम रखा था. सरगुजा रेंज के आईजी ने 30 हजार और पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी. वहीं आरोपी की जानकारी और सूचना देने वाले व्यक्ति इनाम देने की भी बात कही थी. पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया है|
पुलिस ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
बता दें कि सबसे पहले जांच में आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोजबीन करने लगी. पुलिस अंबिकापुर से लेकर सूरजपुर तक ड्रोन लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी|
पुलिस के जवानों की टीम अंबिकापुर से निकलने वाली ट्रेनों में भी उसकी तलाश कर रही थी. अंबिकापुर से अनूपपुर तक पुलिस की टीम ट्रेन में उसकी खोजबीन की थी. सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे और उनके ही मार्गदर्शन में पूरा सर्च ऑपरेशन चला|
जानें क्या है पूरा मामला?
- अंबिकापुर के महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर शुक्रवार ( 3 अप्रैल 2026) को खून से लथपथ महिला का शव मिला था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
- पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
- महिला के गले में धारदार हथियार के निशान पाए गए. सिर में गंभीर चोट मिली. इसके साथ ही सीने की 12 पसलियां भी टूटी पाई गईं.
- शुरुआती रिपोर्ट में पाया गया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. उसके साथ हैवानियत का मामला सामने आया था.
- मृतक महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल भी डाली गई थी. इसे दिल्ली के निर्भया कांड की तरह देखा जा रहा है.
- ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. वहीं अब अंबिकापुर पुलिस ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा है. आरोपी का नाम रायसिंह हैं.
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे