मुकेश अंबानी की संपत्ति में हुआ बड़ा इजाफा, शेयरों में 8% की बढ़ोतरी
शेयर बाजार: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जस्ट डायल के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई है. जस्ट डायल के शेयर गुरुवार को 911.90 रुपए तक पहुंच गए..
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जस्ट डायल के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई है. जस्ट डायल के शेयर गुरुवार को 911.90 रुपए तक पहुंच गए. BSE पर 8.32 फीसदी की उछाल है. पिछले तीन सत्रों में जस्ट डायल के शेयरों में 17 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है.
ये है कारण
यह बढ़ोतरी तब हुई जब ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जस्ट डायल के शेयरों को ‘होल्ड’ से ‘बाय’ में अपग्रेड किया. नुवामा का मानना है कि जस्ट डायल का बिजनेस बहुत शानदार कीमत पर मौजूद है. जस्ट डायल के पास दिसंबर 2024 तक 5,060 करोड़ रुपए का कैश है. यह इसके कुल मार्केट कैप का 72 फीसदी है.
जस्ट डायल के शेयरों में उछाल
नुवामा का मानना है कि अगर जस्ट डायल FY 26 से डिविडेंड देना शुरू करता है तो उसका डिविडेंड यील्ड लगभग 7.3 फीसदी हो सकता है. हालांकि जस्ट डायल के शेयरों ने पिछले एक साल में कमजोरी दिखाई है. वर्तमान में भी इसने 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. फिर भी लंबी अवधि में जस्ट डायल के शेयरों में 42 फीसदी की बढ़त और 5 सालों में 80 फीसदी की तेजी आई है.
शेयर बाजार का हाल
20 फरवरी को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए. हालांकि मिड, स्मॉल और माइक्रो कैप कंपनियों में खूब पैसा लगाया गया. इसके चलते मार्केट कैप में 2.33 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 40,251,018.95 करोड़ रुपये रहा. वहीं, गुरुवार को यह 4,04,90,750.72 करोड़ रुपये रहा. NIFTY गुरुवार को 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. श्रीराम फाइनेंस 4 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर, वहीं HDFC 2.39 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा.
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड