अमेरिका की शह पर इजरायल का बड़ा एक्शन! ईरान की बसीज फोर्स पर हमला, मिडिल ईस्ट में परमाणु बर्बादी की आहट
अमेरिका और इजराइल के हमलों ने ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर कर दिया है. नेतन्याहू ने संकेत दिए हैं कि वह ईरान में तख्तापलट करने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम लीडर को मरवाया भी जा सकता है. वहीं खुद को ईरान का क्राउन प्रिंस कहने वाले रेजा पहलवी भी जनता से अपील कर चुके हैं कि वह ईरान के शासन को उखाड़ फैकने के लिए बाहर निकले. अब इजराइल ने इसके लिए एक और कदम उठाया है.
इजराइल ने तेहरान में बसीज फोर्स के हेडक्वार्टर पर हमला किया है. ये फोर्स ईरान में हर एक बगावत और विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए कुख्यात रही है. ये फोर्स ईरानी लोगों पर लगातार निगरानी रखती है. अगर लोग खामेनेई के खिलाफ बगावत में उतरते हैं, बसीज उसको कुचल सकती है.
ईरान IRGC और ईरानी सेना के ठिकानों पर हमला करने के बाद इजराइल के निशाने पर बसीज ही है, ताकि ईरान के तख्तापलट में कोई रुकावट न आ सके. अगर बसीज कमजोर हो जाती है, तो इजराइल बस खामेनेई की हत्या करा ईरान का शासन बदल सकता है. कुछ लोगों का मानना है ऐसा करने का ग्रीन सिग्नल अमेरिका की ओर से दिया जा चुका है.
बसीज ने बचाया है ईरानी शासन
IRGC ईरान को बाहरी आक्रमण बचाती है, लेकिन देश के अंदर इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ रची जाने खिलाफ बसीज काम करती है. बस के खुफिया एजेंट ईरान के लोगों पर नजर रखते हैं. बसीज फोर्स पर ईरानी लोगों को टॉर्चर करने, जेल में बंद करने, हत्या और अपहरण जैसे हजारों आरोप हैं.
इजराइल करवाना चाहता है खामेनेई की हत्या
पिछले हफ्ते इजराइल द्वारा अली खमेनेई की हत्या की योजना पर बोलते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने इंकार नहीं किया था. बल्कि उन्होंने कहा था कि खामेनेई की हत्या से ये युद्ध बढ़ेगा नहीं बल्कि खत्म हो जाएगा. वहीं ट्रंप ने भी धमकी देते हुए कहा था कि ईरान सरेंडर करे, हमे पता है खामेनेई कहा हैं.
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन