बेटी का भविष्य सुरक्षित करने की अनोखी पहल की बिदवंती ने
रायपुर : राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदना योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनमें भविष्य के लिए बचत और निवेश की नई सोच भी पैदा की है l
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील पहल से छत्तीसगढ़ की महिलाएँ अब अपने परिवार और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में आत्मनिर्भर हो रही हैं।
महतारी वंदना योजना की हितग्राही है बिदवंती और उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलती है।
इसी का जीवंत उदाहरण बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड की बिदवंती यादव बनी हैं। वे इस राशि का उपयोग परिवार के दैनिक खर्च में करने के बजाय उन्होंने इसे बेटी अयांशी यादव की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित करने में लगाने का निर्णय लिया।
आर्थिक तंगी के कारण पहले वे नियमित बचत नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब महतारी वंदना योजना की राशि से यह संभव हो सका है। यादव प्रतिमाह 300 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर खाते में जमा कर रही हैं। उनका मानना है कि बेटी की शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है।वे कहती हैं कि पहले सोचती थी कि बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा, लेकिन अब शासन की मदद से यह सपना पूरा होता दिख रहा है। योजनाओं की राशि का सही उपयोग किसी भी परिवार की तकदीर बदल सकता है।
यादव को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का भी लाभ मिला है। प्रसव एवं मातृत्व के समय सहयोग प्राप्त करने के बाद अब वे बेटी की शिक्षा में निवेश कर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। उनकी कहानी आज अन्य माताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बचत योजना है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और विवाह जैसी आवश्यकताओं के लिए दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहित करना है। नियमित बचत से 21 वर्षों की अवधि में परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहयोग मिलता है।
बिदवंती यादव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि आज मैं अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए जो कुछ कर पा रही हूँ, वह सरकार की योजनाओं की वजह से संभव हुआ है। अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य उज्ज्वल होगा।
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी