भूटान के पीएम ने गुजरात दौरे को बताया यादगार, कहा......
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नमग्याल वांगचुग की तीन दिवसीय गुजरात यात्रा संपन्न हो गई है। अपनी यात्रा के आखिरी दिन भूटान के दोनों नेताओं ने कहा कि इस दौरे से भूटान और भारत के बीच दोस्ती का बंधन और भी अधिक मजबूत होगा।
भूटान के पीएम और राजा ने गिफ्ट सिटी का दौरा किया
अपनी यात्रा के आखिरी दिन भूटान के पीएम और राजा ने गांधीनगर के पास गिफ्ट सिटी का दौरा किया। आपको बता दें कि गिफ्ट सिटी गुजरात का पहली साइबर सिटी है। इसकी साथ यह शहर आने वाले समय में वैश्विक स्तर का आर्थिक और सूचना प्रौद्योगिकी का कैंद्र होने जा रहा है। गांधीनगर से नेपाल जाने से पहले भूटान के पीएम तोग्बे ने अपनी यात्रा का अनभव साझा किया। तोग्बे ने कहा, ‘आज हमने गिफ्ट सिटी का दौरा किया। इस स्मार्ट सिटी ने कम समय में जिन उपलब्धियों का हासिल किया है, उससे हम अत्यधिक प्रभावित हैं। हमारा यह दौरा भारत और भूटान के बीच दोस्ती के संबंध को और भी अधिक मजबूत करेगा। अपने राजा की ओर से मैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का धन्यवाद देना चाहता हूं।’
भूटान से आए मेहमान अत्यधिक प्रभावित हुए- गुजरात सरकार
उधर, गुजरात सरकार ने भी एक आधिकारिक बयान में कहा है कि राज्य की विश्व स्तर की अवसरंचना को देखकर भूटान से आए मेहमान अत्यधिक प्रभावित हुए। खासतौर पर जिला शीतलन प्रणाली और उपयोगी सुरंग को देखकर वे अत्यधिक प्रभावित हुए। भूटान के पीएम तोग्बे ने कहा, ‘हमने 22 जुलाई को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण किया। मैं कहना चाहता हूं कि सरदार वल्लभ भाई की विशाल प्रतिमा को देखकर हम अत्यधिक प्रभावित हुए। इस तरह से हमने भारत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वप्न को भी महसूस किया।’
भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने मुंद्रा और खावड़ा का भी दौरा किया
इससे पहले मंगलवार को भूटान से आए प्रतिनिधिमंडल ने अदाणी समूह के मुंद्रा और खावड़ा स्थित बुनियादी ढांचा परियोजना का भी भ्रमण किया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अदाणी समूह मुंद्रा में भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह का संचालन करता है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि अदाणी समूह द्वारा खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क विकसित किया जा रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल