भारतीय किसान संघ एक बार आंदोलन की राह पर....
भोपाल। आज भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त ने किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रान्त के 16 जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज़िलाधीश (कलेक्टर) को ज्ञापन दिया।पूरे प्रान्त में किसानों से हो रही लूट का विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रान्त के सभी जिलों में राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। नामांतरण, बटान,सीमांकन, बही बनवाने से लेकर हर काम मे किसानों से पैसे मांगे जाते हैं बिना लिए दिए कोई काम राजस्व विभाग में नही हो रहा है।पूरे प्रांत में खाद की कालाबाजारी चरम पर है, नकली खाद, बीज,दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही है जिनपर शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही होती है।
विद्युत विभाग किसानों को मनमाने बिल भेज रहा है जमा न करने पर एक तरफ कार्यवाही की जा रही है कही कही तो 2 एकड़ की किसान को भी हज़ारो के बिल थमाए जा रहे हैं 5 हार्सपावर के कनेक्शन पर 10 हार्सपावर के बिल दिए जा रहे हैं। 8 से 10 घंटे बिजली देने की बजाए 6 घण्टे बिजली दी जा रही है।
कृषि विभाग के अधिकारी कागजो पर योजनाएं चला रहे हैं।सरकार द्वारा सब्सिडी व अनुदान भ्रस्टाचार में बर्बाद किया जा रहा है।गेंहू, सोयाबीन,धान के भाव अपने निचले स्तर पर पहुच गए हैं।मंडियों में भी फसलों को व्यापारी द्वारा ओने पौने दाम लगाकर किसानों से खरीदा जा रहा है।
पूरे प्रान्त में भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर सात दिवस के अंदर सरकार एवं प्रशासन ये किसानों से लूटमार बंद नही करता है तो भारतीय किसान संघ भोपाल के प्रशासनिक मुख्यालय वल्लभ भवन का घेराव करेगा।जिसकी पूरी जवाबदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।प्रान्त के सभी जिलों भोपाल,सीहोर, विदिशा, रायसेन, भिंड, मुरैना, बैतूल, राजगढ़ आदि 16 जिलों में ज्ञापन दिया गया।भोपाल में भारतीय किसान संघ के ज्ञापन के पूर्व प्रशासन से परेशान किसान के परिवार ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया।
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया