भागलपुर को मिलेगा पावर बूस्ट, अदाणी पावर को मिला 25 साल का एलओए
व्यापार: अदाणी पावर को बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से 25 साल के लिए बिजली खरीद का लेटर ऑफ अवार्ड (LOA)मिला है। कंपनी राज्य को 2,400 मेगावाट की ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से बिजली उपलब्ध कराएगी। यह प्लांट भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित किया जाएगा।
एलओए के बाद पीएसए पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद
कंपनी के अनुसार, यह अवार्ड बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की ओर से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के लिए जारी किया गया है। LoA के बाद अदाणी पावर और संबंधित कंपनियों के बीच जल्द ही एक पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
बिहार में किफायती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. बी. ख्यालिया ने कहा कि पीरपैंती (भागलपुर) में बन रही अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल हाई-एफिशिएंसी पावर प्लांट कंपनी की क्षमता और भरोसेमंद उत्पादन का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र बिहार को किफायती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित होगी। ख्यालिया ने दावा किया कि आदाणी पावर, देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की थर्मल पावर उत्पादक कंपनी के रूप में, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास में नए मानक स्थापित कर रही है।
बिजली की मांग 2047 तक 700 गीगावाट से अधिक हो सकती है
भारत की बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, अनुमान है कि अधिकतम आवश्यकता आज के 250 गीगावाट से बढ़कर 2031-32 तक लगभग 400 गीगावाट और 2047 तक 700 गीगावाट से अधिक हो सकती है। बढ़ते औद्योगीकरण, शहरी विकास और बढ़ती खपत के साथ, सरकार ने स्थिर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 2035 तक लगभग 100 गीगावाट की नई तापीय क्षमता जोड़ने की योजना बनाई है।
कंपनी ने 6.075 रुपये प्रति यूनिट बिजली की न्यूनतम बोली लगाई
पीरपैंती परियोजना में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां होंगी। अदाणी पावर ने इससे पहले बीएसपीजीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से यह परियोजना जीती थी। इसमें उसने 6.075 रुपये प्रति यूनिट बिजली की न्यूनतम बोली लगाई थी। कंपनी ने इस बिजली संयंत्र और इससे संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए लगभग तीन अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
IND vs PAK: मैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों में बहस? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप