बेंगलुरु ब्लास्ट के संदिग्ध की बेसबॉल टोपी मिली? संदिग्ध की नहीं हुई पहचान
बेंगलुरु। बेंगलुरु ब्लास्ट की ताजा तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि संदिग्ध व्यक्ति बिना टोपी और मास्क के बस में यात्रा कर रहा है। संदिग्ध की बेसबॉल वाली टोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक मस्जिद के करीब से बरामद की है। ऐसे में संदिग्ध की खोज और मामले की जांच एनआईए के लिए चुनौती बनी हुई है।
बेंगलुरु ब्लास्ट पर सामने आ रहीं नई तस्वीरों को लेकर सूत्रों ने दावा किया है कि संदिग्ध जो टोपी पहने हुए सीसीटवी फुटेज में दिखाई दिया है, वह बेसबॉल वाली टोपी एक मस्जिद के करीब से मिली है। वहीं सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु विस्फोट के संदिग्ध ने काम को अंजाम देने के बाद टोपी फेंक कर अपने कपड़े भी बदल लिए होंगे, ताकि वह आसानी से गायब हो सके। गौरतलब है कि 1 मार्च के सीसीटीवी ट्रेल के माध्यम से वीडियो फुटेज सामने आए थे, जब बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में द रामेश्वरम कैफे में बम विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए थे। इन फुटेज में एक बस स्टॉप पर एक सार्वजनिक बस में संदिग्ध को आते हुए देखा गया। इसके बाद वह कैफे में एंट्री करता हुआ नजर आया और चंद मिनट बाद ही वह बाहर निकलता दिखा है। इसके बाद वह करीब एक किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर एक बस स्टॉप पर पहुंचता दिखाई दिया है। यह तमाम गतिविधियां कैमरे में कैद हुईं, जिस पर जांच की गई, लेकिन संदिग्ध की शिनाख्त और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके चलते एनआईए ने संदिग्ध के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी कर दी है।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा