गर्मी में लौकी खाने से मिलता है फायदे....
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसलिए ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करें। ऐसा ही एक फूड है, लौकी। लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसकी वजह से इसे गर्मी में खाना काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से सेहत से जुड़े अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, गर्मियों में लौकी खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
हाइड्रेशन
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसलिए गर्मी में इसे खाने से काफी फायदा मिलता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
लौकी में कैलोरी काफी कम होती है, जिसकी वजह से इसे खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। साथ ही, इसमें कई विटामिन और आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। इसलिए लौकी को अपनी वेट लॉस करने के सफर में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
लौकी बॉडी को डिटॉक्स करता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। बॉडी में टॉक्सिन इकट्ठा होने की वजह से एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, लौकी में विटामिन-सी और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो त्वचा को रीजुविनेट करने में मदद करते हैं।
बॉडी डिटॉक्स
लौकी खाने या इसका जूस पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स साफ होते हैं, जिससे लिवर फंक्शन बेहतर होता है और पूरी सेहत को भी फायदा मिलता है।
बेहतर पाचन
लौकी में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए लौकी खाने से आपकी पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।
किडनी के लिए फायदेमंद
लौकी में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा काफी कम होती है, जिस वजह से यह किडनी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए लौकी खाने से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
तनाव कम होता है
सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन लौकी खाने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, लौकी में एक प्रकार का कंपाउंड होता है, जो तनाव कम करने में मदद करता है। साथ ही, तनाव कम होने की वजह से बेहतर नींद भी आती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर