BCCI का फैसला, कानपूर टेस्ट के बीच बाहर हुए टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी
कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, वहीं 1 अक्टूबर से भारत के घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप की भी शुरुआत हो रही है. मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. ईरानी कप के चलते बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुने गए भारतीय स्क्वाड से 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.
बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को लखनऊ में शुरू होने वाले ईरानी कप में भाग लेने के लिए भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज किया गया है.’ इस टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, जबकि शेष भारत की टीम की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ करेंगे.
मुशीर नहीं खेल पाएंगे
ईरानी कप में शामिल खिलाड़ी मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान मुंबई की टीम का हिस्सा होंगे, जबकि उनके छोटे भाई मुशीर खान चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
अय्यर-जुरेल किस टीम से खेलेंगे?
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल शेष भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी ईरानी कप में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे.
ईरानी कप के लिए टीमें
रेस्ट ऑफ इंडिया– रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर.
मुंबई- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अधात्राव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डियाज.
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया