BCCI का साफ संदेश – हैंडशेक अनिवार्य नहीं, पाकिस्तान ने बेवजह बनाया मुद्दा
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए 'हैंडशेक विवाद' पर आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बयान आया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेटरों से हाथ नहीं मिलाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया। इस घटना से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज हो गया और उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
'हैंडशेक केवल गुडविल जेस्चर'
एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने साफ कहा कि हाथ मिलाना केवल एक परंपरा है, कोई नियम नहीं। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'देखिए, अगर आप नियमों की किताब पढ़ेंगे तो उसमें हाथ मिलाने का कोई जिक्र नहीं है। यह सिर्फ एक गुडविल जेस्चर है और खेल भावना के तहत दुनिया भर में एक परंपरा के रूप में निभाया जाता है।'
'कोई नियम नहीं, तो कोई मजबूरी नहीं'
BCCI अधिकारी ने आगे कहा, 'अगर इस बारे में कोई नियम नहीं है, तो भारतीय टीम बाध्य नहीं है कि वह विपक्षी टीम से हाथ मिलाए, खासकर तब जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हों।' भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी भारत से मुंह की खाने के बाद बौखला गया है और उसने हाथ नहीं मिलाने के लिए मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हटाने की मांग की है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टीम के इस स्टैंड का समर्थन किया था और मैच के बाद जीत सशस्त्र बलों को समर्पित की थी तथा पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई थी।
आगे भी भारत का स्टैंड रहेगा बरकरार?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अगर भारत 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचता है तो खिलाड़ी नकवी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। नकवी एसीसी प्रमुख होने के नाते विजयी टीम को ट्रॉफी दे सकते हैं। दोनों टीमों ने टॉस और वॉर्मअप के समय भी एक दूसरे से बात नहीं की। दोनों कप्तानों ने टीमशीट मैच रैफरी को सौंपी थी। यह भी समझा जा रहा है कि हाथ नहीं मिलाने का फैसला नीतिगत है और अगले रविवार को अगर भारत का सामना पाकिस्तान से सुपर 4 चरण में फिर से होता है तो इसे दोहराया जाएगा।
PCB ने की सख्त कार्रवाई की मांग
दूसरी तरफ, पीसीबी इस घटना से बेहद नाराज है। बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने आईसीसी में मैच रेफरी एंडी पायकॉट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नकवी ने 'X' पर लिखा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी द्वारा आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट और एमसीसी के नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है और उनकी एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है।'
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल