BCCI की बड़ी घोषणा: श्रेयस अय्यर को मिल सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा परफॉर्म किया है. वे इससे पहले भी कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अब श्रेयस अय्यर को बड़ी खबर मिलने वाली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अय्यर को जल्दी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दे सकता है. बोर्ड ने अय्यर को पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था. लेकिन अब वे लगातार खेल रहे हैं और अच्छा परफॉर्म भी कर रहे हैं.
कौन सी कैटेगरी में मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट?
श्रेयस अय्यर को BCCI ने पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था. एक खबर के मुताबिक अब अय्यर की कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो सकती है. अय्यर को किस कैटेगरी का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है. BCCI ने अक्षर पटेल, केएल राहुल और ऋषभ पंत को कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट कर सकती है. ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल राहुल अभी ए कैटेगरी में हैं. जबकि अक्षर और पंत बी कैटेगरी में हैं.
ए प्लस कैटेगरी में हैं सिर्फ चार खिलाड़ी
BCCI की ए प्लस कैटेगरी में सिर्फ चार खिलाड़ी ही शामिल हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस लिस्ट का हिस्सा हैं. ए कैटेगरी में पांच खिलाड़ी शामिल हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और शुभमन गिल के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी है.
पिछली सात वनडे पारियों में दमदार प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर ने पिछली सात पारियों में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं. अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन बनाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ 56 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में 78 रनों की पारी खेली थी. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 59 रन बनाए थे.
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन न करने के कारण
इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ