BCCI जल्द कर सकता है बड़ा एलान....
पिछले दिनों बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेटरों के पैसे बढ़ाने का एलान किया था. अब भारतीय क्रिकेटरों को टेस्ट मैच खेलने के 15 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं, अब डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए बड़ा जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों के पैसे बढ़ाने पर विचार कर रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस पर जल्द बड़ा फैसला संभव है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई रेड बॉल क्रिकेट को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहा है. इसके तहत ही रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों के पैसे बढ़ाने के फैसले पर जल्द मुहर लग सकती है.
रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों को कितने पैसे मिलते हैं?
फिलहाल, बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों को मैच फीस के रूप में प्रति दिन 40,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच भुगतान करता है. हालांकि, यह सभी सीज़न में खेले गए मैचों की संख्या पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए अगर कोई खिलाड़ी एक सीज़न में सभी सात ग्रुप गेम खेलता है, सालाना लगभग 11.2 लाख रुपये मिलते हैं. दरअसल, आईपीएल के वजह से कई बड़े खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने से बचते हैं, लेकिन अब बीसीसीआई अपनी नई रणनीति पर काम कर रहा है.
रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलना चाहते हैं क्रिकेटर!
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आईपीएल 2024 के लिए 156 भारतीय क्रिकेटरों को साइन किया गया. जिसमें 56 ऐसे खिलाड़ी रहे, जो रणजी ट्रॉफी के 1 भी मुकाबले नहीं खेले. जबकि 25 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो महज 1 मुकाबला खेले. बहरहाल, अब इन तमाम मसलों से निपटने के लिए बीसीसीआई बड़े प्लान पर काम कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इस पर जल्द बड़ा फैसला लिया जाएगा. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों के पैसे बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगती है तो खिलाड़ियों पर कितना असर पड़ता है? क्या इसके बाद बड़े भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के ऊपर डोमेस्टिक क्रिकेट को तवज्जो देंगे.
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान