हार्दिक समेत BCCI ने मुंबई इंडियंस पर लिया कड़ा एक्शन
आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है. टीम ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 ही जीत दर्ज की हैं और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हार के बाद अब मुंबई की पूरी टीम पर BCCI ने भारी जुर्माना लगा दिया है. कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है. इम्पैक्ट प्लेयर समेत साथी खिलाड़ियों पर भी फाइन लगा है.
क्यों लगा फाइन?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दूसरी बार टीम के स्लो ओवर रेट रहने के कारण 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है. इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर छह-छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया. आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिये जुर्माना लगाया गया है.' इसमें कहा गया, 'यह इस सीजन में स्लो ओवर रेट संबंधित टीम का दूसरा अपराध था तो पांड्या पर 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है. बाकी सदस्यों पर छह-छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है.'
मैच का लेखा-जोखा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम बोर्ड पर 144/7 रन का स्कोर ही लगा सकी. टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल साबित हुई. ईशान किशन के बल्ले से 32 रन निकले. नेहल वढेरा और टीम डेविड के कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. डेविड ने 18 गेंदों में 35 और वढेरा ने 46 रन की पारी खेली. टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ ने 4 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली. मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से शानदार 62 रन की पारी देखने को मिली. कप्तान केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट हुए.
प्लेऑफ की राह मुश्किल
मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में से सिर्फ 3 ही जीत दर्ज की हैं और उसे 7 बार हार मिली है. टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में 9वें स्थान पर है. यहां से मुंबई अगर आने वाले सभी 4 मैच भी जीत लेती है तो उसके सिर्फ 14 अंक ही हो पाएंगे, जोकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं हैं. बता दें कि 2022 और 2023 सीजन में कोई भी टीम 14 अंकों के साथ क्वालीफाई नहीं कर सकी.
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान