सेहत के लिए गुणों की खान है तेजपत्ता
नई दिल्ली। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल कई घरों में किया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसके नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को छूमंतर किया जा सकता है? बता दें, यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन से भरपूर होता है और इसका काढ़ा पीने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके लाजवाब फायदों के बारे में।
नसों की सूजन से दिलाए राहत
गर्मियों में एसी या कूलर के आगे सोने से अक्सर नसें अकड़ जाती हैं और सुबह लोगों को दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप तेज पत्ते का काढ़ा पीते हैं, तो इससे नसों में आने वाली सूजन और खिंचाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
चोट या मोच में फायदेमंद
तेजपत्ते का सेवन चोट लगने या मोच आने पर भी काफी लाभकारी साबित होता है। बता दें, इसका काढ़ा पीने से आप दर्द से तो आराम पाते ही हैं, साथ ही तेज पत्ते को पीसकर मोच या गुम चोट वाले हिस्से पर लगा लेने से तेजी से दर्द कम किया जा सकता है।
वजन घटाने में असरदार
वेट लॉस के लिहाज से भी तेज पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद होता है। बता दें, खानपान में इसे जगह देने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। ऐसे में वेट लॉस को आसान बनाने के लिए भी ये एक नेचुरल ड्रिंक है।
कैसे बनाएं तेज पत्ते का काढ़ा?
- तेजपत्ते का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 तेजपत्ते लें।
- अब इन्हें आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच अजवायन के साथ मिलाकर पीस लें।
- इसके बाद एक लीटर पानी में इसे उबाल लें और जब पानी आधा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें।
- इसे कुछ देर ढके रहने दें और फिर इसमें काला नमक मिलाकर पिएं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई