स्पाइस जेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने के साजिशकर्ता का बांग्लादेशी कनेक्शन आया सामने
नई दिल्ली । दिल्ली से कोलकाता जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस बार ई-मेल के द्वारा एयरपोर्ट ड्यूटी मैनेजर को बम के बारे में आगाह किया गया था। ई-मेल में बताया गया था कि दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री अपने साथ विस्फोट लेकर एयरपोर्ट पहुंचा है। लिहाजा, सभी यात्रियों के सामान की सघन जांच के साथ आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
इस पर आईजीआई एयरपोर्ट की डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बताया कि गंभीरता और संवेदनशीलता को देखकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट के साथ फुल इमरजेंसी घोषित की गई। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित एसओपी के तहत एयरपोर्ट पर तेज तलाशी अभियान चलाया। फ्लाइट के सभी यात्रियों और उनके चेक-इन बैगेज की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, शामिल किसी भी सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सबकुछ दुरुस्त मिलने के बाद स्पाइस जेट की इस फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखकर जांच कमेठी गठित की गई। जांच टीम ने पहले इसतरह के यात्रियों से सघन पूछताछ की, जिनकी फ्लाइट किन्हीं कारणों से छूट गई थी। लेकिन, इनमें से किसी यात्री की मामले में संलिप्तता के साबित नहीं की जा सकी।
डीसीपी रंगनानी के अनुसार, जांच में यह भी पता चला कि जिस एड्रेस से एयरपोर्ट ड्यूटी मैनेजर को ई-मेल आया था, उस ई-मेल करने से महज एक घंटे पहले ही बनाया गया था। पुलिस को मेल को भेजने के लिए कोलकाता के पार्क स्ट्रीट होटल के वाई-फाई कनेक्शन का इस्तेमाल किया गया था। खुलासे के बाद, पुलिस टीम को कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि होटल में ठहरे सभी 40 गेस्ट बांग्लादेशी हैं और वे सभी वाई-फाई कनेक्शन का उपयोग कर रहे थे। पुलिस टीम ने होटल को इंटरनेट की सुविधा देने वाले कंपनी के राउटर से डेटा लेने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बाद, पुलिस टीम ने होटल में ठहरे सभी गेस्ट के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। इसी कड़ी में पुलिस को पता चला कि होटल में ठहरे नजरूल इस्लाम से मिलने उसका एक रिश्तेदार दिल्ली से आया था, जिसका नाम अमरदीप कुमार था। जांच में पता चला कि यह रिश्तेदार स्पाइस जेट की उसी फ्लाइट से आया था, जिसको लेकर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने अमरदीप कुमार से पूछताछ की। अमरदीप ने बताया कि वह अपने जीजा इस्लाम से मिलने इस होटल में आया था। इस मामले में अमरदीप कुमार की भी कोई संलिप्तता नहीं मिली। लेकिन जब उसके जीजा नजरूल इस्लाम का मोबाइल चेक किया गया तब पता चला इस्लाम ने फोन की हिस्ट्री और डाटा डिलीट कर दिया है। जिसके बाद कोलकाता साइबर पुलिस की मदद से फोन का डाटा रिट्रीव किया और डाटा के सामने आते ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पूछताछ के दौरान, बांग्लादेश निवासी इस्लाम ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस को बताया कि वह नहीं चाहता था कि उसका साला अमरदीप कुमार मिलने आए।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा