बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने वृद्धि के लिए आक्रामक रणनीति बनाई
कोलकाता । बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने स्वयं को उद्योग में एक प्रमुख कंपनी के रूप में स्थापित करने के लिए वृद्धि की एक आक्रामक रणनीति बनाई है। कंपनी का नाम पहले एगॉन लाइफ इंश्योरेंस था। इस साल फरवरी में बंधन बैंक के प्रवर्तक बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने समूह की पहुंच को बैंकिंग तथा म्यूचुअल फंड से आगे बढ़ाने के लिए एगॉन लाइफ का अधिग्रहण किया था। निजी जीवन बीमा कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह अपने मौजूदा दल में 1,000 कर्मचारियों को जोड़ेगी क्योंकि उसका लक्ष्य जीवन बीमा उद्योग में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है। बंधन लाइफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह बदलाव बंधन समूह का हिस्सा बनने के लिए मंच तैयार करता है। बंधन लाइफ के साथ हम सभी हितधारकों के मूल्य को बढ़ाने के लिए डिजिटल नवाचार तथा मजबूत वितरण की अपनी सहयोगी ताकत को बढ़ा रहे हैं। हम सभी प्रासंगिक उत्पाद श्रेणियों में विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य को देखते हुए बंधन लाइफ अगले पांच वर्षों में देश की अग्रणी बहु-माध्यम कंपनी होगी। निजी जीवन बीमाकर्ता ने भारत की उड़ान, बंधन से टैगलाइन के साथ ब्रांड को एक नई पहचान देने की कोशिश भी की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई