जल्द खुल सकता है बद्रीनाथ नेशनल हाईवे...विभाग काम में जुटा
जोशीमठ । जोशीमठ के पास जोगी धारा के करीब में बीते मंगलवार को बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। 60 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खुल पाया है। रोड के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। दोनों ओर तीर्थ यात्री फंसे हैं, विभाग की मशीनें लगातार दिन-रात बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को खोलने में लगी हैं। इससे लगता है कि अब हाईवे जल्द खुल सकता है।
तीर्थ यात्रियों के लिए सेना और लोगों ने शुरु किए लंगर
रोड के दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों के लिए जोशीमठ नगर के लोग मदद के लिए आगे आए हैं। जोशीमठ नगर में परिवारों ने अपने-अपने घरों से तैयार हुआ भोजन सभी तीर्थयात्रियों को सम्मानपूर्वक खिलाया। वहीं एक और जोशीमठ नगर के व्यापार संघ के सेवादारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सेवादारों ने तीर्थ यात्रियों की सेवा भक्ति में हर दिन जगह-जगह पर लंगर लगवाया और सभी को भोजन करवाया। भारतीय सेना के जवान भी तीर्थ यात्रियों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। सेना के जवानों ने अलग-अलग जगह पर अपना लंगर लगाकर सभी तीर्थ यात्रियों की सेवा की।
बता दें कि जोशीमठ के भनेरपानी में भूस्खलन से बंद हुए बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
IAS अफसर की तीसरी शादी चर्चा में, पहली दो पत्नियां भी हैं प्रशासनिक सेवा में कलेक्टर
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद
महात्मा मंदिर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अब राशन वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी
बैतूल का छोटा महादेव मंदिर, नीचे गुफा में विराजे हैं भोलेनाथ, ऊपर से निकलती है नदी की जलधारा
पहले बल्ला फिर गेंद का धमाका, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ भारत सुपर-8 में
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान