RCB vs CSK मैच से पहले सामने आई बुरी खबर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2024 का महामुकाबला कल यानी शनिवार शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच एक नॉकआउट मुकाबले की तरह होगा जिसकी अहमियत बहुत ज्यादा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स में से जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा. हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स पर कम से कम 18 रन या 11 गेंद शेष रहते जीत दर्ज करनी होगी.
मैच से पहले सामने आई बुरी खबर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2024 के मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. 18 मई यानी शनिवार के दिन जब दोनों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलना है तब बारिश विलेन बन सकती है. रिपोर्ट के अनुसार 18 मई को बेंगलुरु में 70-80 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है. ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर थम जाएगा और चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी.
विराट के फैंस को लग सकता है बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स के फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के साथ 14 अंक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रनरेट +0.528 है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिलहाल 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रनरेट +0.387 है. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1-1 अंक बांटने होंगे. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मायूस होना पड़ेगा.
प्लेऑफ का समीकरण
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम यदि चेन्नई सुपर किंग्स को कम से कम 18 रन या 11 गेंद शेष रहते हरा देती है तो वे नेट रन रेट के आधार पर चौथा उपलब्ध स्थान हासिल कर लेंगे, क्योंकि उनके दिल्ली, सुपरकिंग्स और सुपरजाइंट्स (यदि वे जीतते हैं) के समान 14 अंक होंगे लेकिन नेट रन रेट बेहतर होगा. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ में जगह बना लेगी. अगर लखनऊ सुपर जायंट्स शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत जाती है तो उनके 14 अंक हो जाएंगे और उसकी उम्मीद जीवंत रहेगी. लेकिन अगर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हरा देती है या शनिवार को मैच रद्द हो जाता है तो चेन्नई की टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान