"बेबी बॉटल सिंड्रोम: बच्चों में दांतों की सड़न का बड़ा कारण"
अगर आपका बच्चा लंबे समय तक बॉटल से दूध पीता है तो उसको बेबी बॉटल सिंड्रोम होने का रिस्क रहता है. इस सिंड्रोम को बेबी बॉटल टूथ डेके के नाम से भी जाना जाता है, शिशुओं और बच्चों को प्रभावित करने वाली यह दातों की एक आम समस्या है. यह तब होता है जब मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया दूध, फॉर्मूला मिल्क या अन्य मीठी चीजों से शुगर को खाते हैं. इससे जो एसिड बनता है जो धीरे-धीरे दांतों के इनेमल को नष्ट कर देता है और सड़न पैदा करता है. अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो इस स्थिति का बच्चे की ओरल हेल्थ को खराब कर सकती है.
बेबी बॉटल टूथ डेके का एक मुख्य कारण दूध, फॉर्मूला या मीठे पेय पदार्थों का बार-बार और लंबे समय तक सेवन, खासकर सोने से पहले बहुत देर तक दूध की बोतल मुंह में रखने से होता है. यह दांतों के सड़ने के जोखिम को बढ़ा सकता है. यह खराब ओरल हेल्थ का कारण बनता है. इसके अलावा असर बच्चे बच्चे की मुंह और दांतों की बार-बार नहीं होती है, तो बैक्टीरिया के निर्माण और एसिड बनने से दांत सड़ने लग जाते हैं.
बेबी बॉटल सिंड्रोम से बचाव कैसे करें
सीके बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन विभाग में डॉ नरेंद्र सिंघला बताते हैं कि बच्चे के दांतों की सड़न को रोकने के लिए विशेषज्ञ अब नए तरीके से बच्चे को फिडिंग कराने की सलाह देते हैं. माता-पिता को बच्चे को दूध पीलाने के लिए बॉटल का यूज करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस आदत से बच्चे बहुत देर तक बॉटल को मुंह में रखते हैं और इससे दूध में मौजूद मीठे तरल पदार्थों दातों में लंबे समय तक रहते हैं.
इस तरह करें बच्चे को फीडिंग
डॉ नरेंद्र सिंघला बताते हैं कि 12-14 महीने की उम्र तक बच्चों को बोतल से दूध छुड़ाने और सड़न के जोखिम को कम करने के लिए कप से पीने की सलाह दी जाती है. दूध पिलाने के बाद नियमित रूप से नम कपड़े का उपयोग करके बच्चे के मुँह को साफ करना बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकता है. जैसे ही बच्चे का पहला दाँत निकलता है, माता-पिता को इनेमल को मजबूत करने और सड़न से बचाने के लिए फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ बच्चे के आकार के टूथब्रश का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए.
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले