बाबर आजम दोबारा बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान
बाबर आजम को सीमित ओवर क्रिकेट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान दोबारा नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को इसकी घोषणा की। इससे तय हो गया है कि जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगे।
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से टी20 इंटरनेशनल प्रारूप की कप्तानी छीन ली गई है। बता दें कि बाबर आजम ने पिछले साल भारत में संपन्न वनडे वर्ल्ड कप के बाद सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी।
एक साथ बाबर आजम को चुना
बहरहाल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिये दोबारा बाबर आजम को कप्तान नियुक्त करने का कारण बताया। पीसीबी ने बाबर आजम और मोहसिन नक्वी के बीच बातचीत की एक वीडियो क्लिप शेयर की और उसके साथ कैप्शन लिखा, ''बाबर आजम सफेद गेंद क्रिकेट के कप्तान नियुक्त किए गए। पीसीबी की चयन समिति की सर्वसम्मिति सिफारिश के बाद चेयरमैन मोहसिन नक्वी ने बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे और टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड का कप्तान नियुक्त किया।''
तीन महीने में बदलाव
याद दिला दें कि बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद शान मसूद को टेस्ट जबकि शाहीन अफरीदी को टी20 इंटरनेशनल कप्तान बनाया गया था। मगर तीन महीने के भीतर ही अफरीदी को कप्तानी से हटाया गया और अब बाबर आजम टीम के नए लीडर होंगे।
बता दें कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि शाहीन अफरीदी को कप्तानी से हटाने के फैसले की जानकारी दे दी गई है। शाहीन को कप्तानी से हटाने का कारण बताया गया कि गेंदबाजों से ज्यादा सफल कप्तान बल्लेबाज रहे हैं। वहीं, बाबर आजम ने अपनी मांगें पीसीबी को बता दी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई