आयुष्मान खुराना ने ताहिरा पर जताया गर्व
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप निर्देशित फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ के लिए उन पर गर्व जताया है। आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा अक्सर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। ताहिरा की निर्देशन में बनी उनकी डेब्यू फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ आज यानी 28 जून को प्रीमियर हुई और अभिनेता ने अपनी पत्नी की उपलब्धि पर गर्व जताया है।अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी ताहिरा कश्यप की प्रशंसा करते हुए के पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें की बचपन की तस्वीर भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य तस्वीरें इस पोस्ट में साझा की हैं।
आयुष्मान ने ताहिरा के बचपन की तस्वीर के अलावा उनके साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। एक तस्वीर में उनकी पत्नी और बच्चों की तस्वीर भी शामिल है। आखिरी तस्वीर में उन्होंने गर्व के साथ लिखा, ‘आयुष्मान खुराना उर्फ ताहिरा के पति’, साथ ही उन्होंने कैप्शन में ताहिरा की जमकर तारीफ भी की और ताहिरा के निर्देशन में बनी फिल्म के बारे में बात करते हुए लिखा, 'आपकी आत्मा हर उस चीज में झलकती है जिसे आप छूती हैं, यही वजह है कि ‘शर्माजी की बेटी’ इतनी खास फिल्म है। आपने इस फिल्म की यात्रा के दौरान अपने जीवन के सबसे कठिन समय से लड़ाई लड़ी। शायद यही वजह है कि ‘शर्माजी की बेटी’ इतनी दिल को छू लेने वाली कहानी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे थिएटर के दिनों से ही आप हमेशा एक जन्मजात लेखक और निर्देशक रही हैं। अब दुनिया को यह देखना है कि आप कितनी अद्भुत हैं ताहिरा। आप पर बहुत गर्व है। ‘शर्माजी की बेटी’ की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई, जो अब प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रही है।’
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम