खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में महिला के सिर पर कुल्हाड़ी, मौके पर मची चीख-पुकार
नवागढ़: जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आने पति से भी मारपीट की कोशिश की। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसदा की है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम भैंसदा निवासी अनीता सूर्यवंशी पति गिरधर सूर्यवंशी के द्वारा कुछ दिन पूर्व अपने हिस्से की जमीन की बिक्री की थी। उक्त जमीन पर उसके परिवारिक भाई हिरेन्द्र सूर्यवंशी की भी नजर थी लेकिन जमीन दूसरे को बेच देने से वह क्षुब्ध हो गया था और रंजिश रखे हुए था। इसी बात को लेकर मंगलवार की देर रात आरोपी हिरेन्द्र उनके घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा। जैसे ही गिरधर ने दरवाजा खोला, हिरेन्द्र घर में घुस आया और अपने हाथ में रखे टंगिया से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।
पति ने बीच-बचाव किया गया लेकिन वह आरोपी को रोक नहीं पाया। टंगिया के वार से महिला जमीन पर गिर गई और लहूलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घायल पत्नी को लेकर पति अस्पताल पहुंचा जहां गंभीर हालात को देखते हुए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। जहां महिला का इलाज जारी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में ही सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही गांव पहुंची और आरोपी हिरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज विवेचना की जा रही है।
खतरे का हो गया था पूर्वाभास, मोबाइल से बनाया वीडियो
जमीन बिक्री को लेकर हिरेन्द्र काफी भड़का हुआ था। इससे पति-पत्नी को पहले से आशंका की थी कि कुछ भी कर सकता था। मंगलवार की रात जब हिरेन्द्र घर पहुंचा तो जोर-जोर से दरवाजा पीट रहा था। ऐसे में पति के द्वारा मोबाइल फोन का वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर मोबाइल को कोने में रख दिया गया था। इससे आरोपी के घर में घुसने से लेकर टंगिया से वार करना सब कुछ रिकार्ड हो गया है। पुलिस को जांच में उक्त वीडियो से काफी मदद मिल रही है।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर