"ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने माना: बुमराह की गेंदों से कांपते हैं हम"
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जहां मेजबान टीम को 295 रनों से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया की हार की स्क्रिप्ट जसप्रीत बुमराह ने लिखी, जिन्होंने मैच में 5 विकेट झटके. इस हार के बाद से बुमराह का खौफ पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में है और ट्रेविस हेड ने तो इशारों ही इशारों में यहां तक कह दिया कि वो जसप्रीत बुमराह का सामना नहीं करना चाहते. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई चैनल एबीसी स्पोर्ट ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें सभी खिलाड़ियों से पूछा गया कि वो किस एक भारतीय को अपनी टीम में चाहेंगे, बस इसी बातचीत में ट्रेविस हेड का बुमराह को लेकर डर सामने आ गया.
बुमराह के खौफ में ट्रेविस हेड
एबीसी स्पोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से पूछा कि वो किस भारतीय खिलाड़ी को अपनी टीम में चाहेंगे तो लायन, कैरी, मार्श, मैक्सवेल ने विराट कोहली का नाम लिया. वहीं स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया.ट्रेविस हेड की बारी आई तो उन्होंने भी बुमराह का नाम लिया और फिर आगे कहा कि उन्हें फिर बुमराह को नहीं खेलना होगा. साफ है ट्रेविस हेड का ये जवाब बता रहा है कि किस कदर बुमराह का खौफ उनपर हावी हो चुका है.
बुमराह ने बरपाया था कहर
पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 150 पर सिमट गई थी लेकिन इसके बाद वो बुमराह ही थे जिनके सामने कंगारुओं की एक ना चली और उनकी टीम पहली पारी में 104 रनों पर ढेर हो गई.बुमराह ने पहली पारी में सिर्फ 30 रन देकर 5 विकेट लिए. अगली पारी में जब पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो गई तो भी बुमराह के आगे कंगारू बल्लेबाजों ने संघर्ष किया. बुमराह ने हेड को भी 89 रनों पर आउट किया. इस पारी में बुमराह लाबुशेन, मैकस्वीनी का भी विकेट ले गए थे. अब एडिलेड टेस्ट से पहले एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बुमराह को लेकर डर सामने आ गया है.
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा