घर में घुसकर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पीटा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में खेल गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पहले ही सेशन में धूल चटा दी। शुक्रवार 27 जून को अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ 159 रन की जीत दर्ज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर पूर्व कप्तान क्रैग ब्रैथवेट को जल्दी खो दिया। दूसरे ओपनर जॉन कैम्पबेल और तीसरे नंबर के कीसी कार्टी ने कुछ आक्रामक स्ट्रोक खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 50 के करीब पहुंचाया, लेकिन हेजलवुड ने अपना जलवा दिखाया। कैम्पबेल और ब्रैंडन किंग को लगातार गेंद पर आउट कर टीम का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन कर दिया।
56 रन पर गंवा दिए थे पांच विकेट
पहली पारी में विवादास्पद तरीके से आउट दिए गए कप्तान रोस्टन चेज को हेजलवुड की गेंद पर सैम कोंस्टास ने स्लिप में कैच कर लिया, जिससे मेजबान टीम का स्कोर 49/4 और फिर 56/5 हो गया। जब आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश ने कार्टी को आउट कर दिया।
100 के अंदर 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
कप्तान पैट कमिंस ने शाई होप को क्लीन बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। उसके बाद मार्नस लैबुशेन ने अल्जारी जोसेफ को रन आउट कर दिया। हेजलवुड ने जोमेल वारिकन को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना पांचवां विकेट पूरा किया, जिससे विंडीज का स्कोर 86 रन पर 8 विकेट हो गया।
9वें विकेट लिए हुए 55 रन की साझेदारी
दूसरी पारी में पांच विकेट और पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद शमर जोसेफ ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स ने नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। जोसेफ ने 22 गेंद पर 44 रन बनाए, जबकि ग्रीव्स ने 53 गेंद पर 38 रन बनाए।
हालांकि, नाथन लियोन ने पारी में पहली बार अपना प्रभाव दिखाया और उन्होंने जोसेफ और फिर जेडन सील्स को शून्य पर आउट कर मेहमान टीम की 159 रनों से जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियान ने पिछले साल गाबा में मिली 8 रन की शर्मनाक हार का बदला भी ले लिया। 27 साल बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को घर में हराया था।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत