ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का किया ऐलान
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। स्कॉट बोलैंड को टीम से बाहर जाना पड़ा है क्योंकि जोस हेजलवुड फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं। हेजलवुड दूसरे टेस्ट मैच में चोट के कारण नहीं खेले थे। पैट कमिंस ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और गाबा में टीम इंडिया से लोहा लेंगे।
इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टीव स्मिथ को टीम में बनाए रखा गया है। नाथन मैक्सवानी ने भी टीम में अपनी जगह बचाए रखी है।
हेजलवुड को साइड स्ट्रेन की समस्या थी। ये समस्या उन्हें कई बार हुई है। हालांकि, कमिंस को भरोसा है कि हेजलवुड तीसरे मैच में पूरी तरह से फिट होकर शानदार खेल दिखाएंगे। उन्होंने कहा, "उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कल अच्छी गेंदबाजी की। कुछ दिन पहले उन्होंने एडिलेड ओवल में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वह और मेडिकल टीम उनको लेकर काफी कॉन्फिडेंट है।"
कमिंस ने कहा कि पर्थ में उन्होंने हेजलवुड को गेंदबाजी करने से इसलिए रोक दिया था क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी चोट और ज्यादा गंभीर हो जाए। उन्होंने कहा, "ये दूसरी पारी के दौरान हुआ था। हमने पहले भी कुछ दफा देखा है कि हेजलवुड ने ऐसी चोट को दरकिनार करते हुए गेंदबाजी की और फिर वह एक-दो महीनों के लिए बाहर हो गए।"
गाबा में चलता है सिक्का
गाबा वो मैदान है जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं है। हालांकि, पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने इस मैदान पर जीत हासिल की थी और ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ते हुए सीरीज पर कब्जा किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज भी ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर हरा चुकी है। 2021 से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर चार मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी