Ather Energy जल्द लाएगी IPO, निवेशकों की बढ़ी उत्सुकता
सोमवार को आवेदन के लिए तैयार इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी भारत के बेहद प्रतिस्पर्धी और कीमत-संवेदी इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) बाजार में प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करने की रणनीति बना रही है। जब एथर के मुख्य व्यापार अधिकारी रवनीत फोकेला से यह पूछा गया कि ओला इलेक्ट्रिक, बजाज, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर जैसी प्रमुख कंपनियों से मुकाबला करने के लिए एथर की क्या योजना है तो उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन से उसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता का पता चलता है।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हम आश्वस्त हैं क्योंकि हमने साबित कर दिया है कि हम प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और नवाचार को बनाए रखते हुए कड़ा मुकाबला कर सकते हैं।’उन्होंने कहा कि बाजार में गंभीर चुनौतियां थीं जिनमें वितरण में तेजी, भारी छूट और प्रतिस्पर्धियों का आक्रामक मूल्य निर्धारण शामिल था।
वाहन के आंकड़ों से पता चलता है कि इन दबाव के बावजूद एथर एनर्जी ने पिछले 12 महीने में अपनी राष्ट्रीय बाजार भागीदारी 9 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर ली है। महाराष्ट्र और गुजरात में कंपनी तेजी से आगे बढ़ी है। दक्षिण भारत में एथर पहले से ही मजबूत स्थिति में थी। लेकिन अब उसकी मौजूदगी और बढ़ गई है। इससे इस क्षेत्र में वह बाजार दिग्गज बन गई है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के पूर्व छात्र तरुण मेहता और स्वप्निल जैन द्वारा वर्ष 2013 में स्थापित एथर ने हाल में कुल बिक्री में 200,000 वाहनों का आंकड़ा पार किया है। एथर एनर्जी ने अपने आईपीओ के लिए 304-321 रुपये प्रति शेयर का कीमत दायरा तय किया है।
कंपनी के आईपीओ का मूल्यांकन करीब 12,000 करोड़ रुपये है। यह पिछले 14,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ में 2,626 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों द्वारा 1.1 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल होगा।
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक