मुस्लिम बहुल राज्य बनेगा असम: हिंमत बिस्व सरमा
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में असम में मुस्लिमों की आबादी बहुत बढ़ने वाली है। 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सांख्यिकीय नमूने पेश किए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है। इस हिसाब से असम में मुस्लिम 2041 तक बहुसंख्यक बन जाएंगे। उन्होंने सांख्यिकीय नमूनों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम अब असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वास्तविकता है, इस होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि हर दस साल में हिंदुओं की आबादी 16 प्रतिशत ही बढ़ रही है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के बीच जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं, तो यह स्थिति नियंत्रित हो सकती है। क्योंकि यह समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।" मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पिछले साल अमृत वृक्ष आंदोलन 17 सितंबर को शुरू हुआ था, लेकिन पौधों का वितरण 12 सितंबर को शुरू हुआ था। हम 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सक्षम थे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले साल 1.12 करोड़ पौधे लगाए थे। हमने कॉल सेंटर भी स्थापित किए थे। 1.12 करोड़ पौधों में से 90% जीवित हैं। इस साल राज्य वन विभाग ने 4 करोड़ पौधे तैयार किए हैं। इस साल का अमृत वृक्ष आंदोलन 1-15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।"
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद