एशिया कप टीम सेलेक्शन: बाबर की एंट्री, अंशुमान रथ पर भी भरोसा
नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान सबसे पहले किया था. इसमें पूर्व कप्तान बाबर आजम और वनडे के कप्तान मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली थी. अब खबर आ रही है कि बाबर को एशिया कप की टीम में जगह मिल गई है. वो टीम के उप कप्तान भी बनाए गए हैं. आठ देशों के बीच UAE में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हांगकांग ने अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें बाबर को उप कप्तान बनाया गया है, जबकि इंडिया के लिए खेल चुके अशुमान रथ को भी टीम में शामिल किया गया है.
यासिम मुर्तजा बने कप्तान
हांगकांग की टीम एशिया कप में पांचवीं बार हिस्सा लेने जा रही है. वो इससे पहले साल 2004, 2008, 2018 और 2022 में इस टूर्नामेंट में खेल चुकी है. क्रिकेट हांगकांग, चाइना (CHK) ने यासिम मुर्तजा को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि बाबर हयात को उप कप्तान नियुक्त किया गया है. भारत में खेल चुके अंशुमान रथ को भी टीम में जगह मिली है. हांगकांग की टीम ने ACC प्रीमियर कप 2024 के जरिये एशिया कप 2025 में अपनी जगह पक्की की थी. टीम 24 अगस्त को UAE के लिए रवाना होगी और तैयारी शिविर के दौरान T20 मैच खेलेगी.
UAE में प्रैक्टिस करेगी टीम
CHK ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हमें ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि हांगकांग की टीम एशिया कप तैयारी शिविर के लिए UAE जा रही है. इस दौरे में कई तैयारी मैच और प्रैक्टिस सेशन शामिल होंगे जो एशिया कप से पहले टीम की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं.
टीम के कोच कौशल सिल्वा ने कहा कि एशिया कप में हांगकांग की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि इस टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. एशिया कप में हांगकांग अपना पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी.
एशिया कप के लिए हांगकांग की टीम
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, एहसान खान, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, अनस खान, हारून मोहम्मद अरशद, अली-हसन, शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद और मोहम्मद वहीद.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा