Yashasvi Jaisawal पर आग बबूला हुए Ashwin....
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खुलासा किया कि एक बार आर अश्विन उन पर गुस्सा हो गए थे। इस पर अश्विन ने कहा कि मैं गुस्से में कब मिला था। फिर बाद में आर अश्विन ने एक पुराने टेस्ट मैच के दौरान घटी एक घटना की पूरी कहानी सुनाई।
दरअसल, आईपीएल 2024 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके लिए टीम नई दिल्ली पहुंच गई है। शनिवार, 4 मई को फ्रेंचाइजी स्पॉन्सर लुमिनस पावर टेक्नोलॉजीज का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आर अश्विन, यशस्वी जायसवाल, रोवमैन पॉवेल और टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने हिस्सा लिया।
'मूड समझकर करता हूं बात'
इस दौरान एंकर गौरव कपूर ने यशस्वी जायसवाल से सवाल पूछा कि कभी आर अश्विन आपके ऊपर कभी गुस्सा किया है। गौरव ने फिर पूछा कि किस चीज के लिए गुस्सा किया है। इस पर यशस्वी जायसवाल ने कहा, "उनके मूड के ऊपर रहता है मुझे पता चल जाता है कि अभी ऐश (अश्विन) भाई गुस्से में हैं। कब शांत रहते हैं तो मैं भी समझ के ही बात करता हूं।"
इस पर अश्विन ने जायसवाल से पूछा, "मैं गुस्से में कब मिला बता मुझे।" जायसवाल ने कहा कि एक बार मैं शॉर्ट लेग पर खड़ा था और एक बॉल मुझसे छूट गई तो इन्होंने कहा कि यश तुम्हें इस पकड़ना चाहिए था। जी हां, पर मुझे बॉल नहीं दिखी।
अश्विन ने सुनाया पूरा किस्सा
इसके जवाब में अश्विन ने कहा, ये गलत है, ये मेरे खिलाफ प्लानिंग की गई है। ये जो बात कर रहा है ये टेस्ट मैच की बात है। ये शॉर्ट लेग पर खड़ा रहता था। मैंने एक बार इसको गुस्से में बोला तेरी जगह एक पत्थर रखे तो वो भी दो तीन बॉल रोक लेता। ये उधर ही खड़ा रहता है। उस पत्थर पर नाम लिख देना चाहिए यशस्वी जायसवाल तो पत्थर भी दो तीन रन बचा लेता।
फैंस का किया मनोरंजन
अश्विन ने आगे कहा, एक बंदा टेस्ट मैच में 40 ओवर 50 ओवर कर है। ये बॉल ही नहीं रोकता है। तो वो गुस्सा नहीं था। वो रिएक्शन है। इस पर यशस्वी ने हामी भरते हुए कहा, हां फन वाला रिएक्शन था। दोनों की मजेदार बातें सुनकर वहां मौजूद सभी फैंस हंसने लगे।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?