क्या आप भी घंटों तक कर रहे हैं ईयरफोन का इस्तेमाल?
नई दिल्ली। घर हो या ऑफिस इन दिनों हर जगह लोग अपने कानों में ईयरफोन लगाए दिखाई देते हैं। कभी कोई फिल्म देखते हुए, तो कभी सफर के दौरान गाने सुनते समय ईयरफोन का इस्तेमाल पहले से काफी ज्यादा बढ़ चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घंटो तक ईयरफोन लगाने से कानों को नुकसान हो सकता है। ज्यादा देर तक ईयरफोन लगाए रखने से सिर दर्द, कान में दर्द और कान सुन्न होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ईयरफोन लगाने से होने वाली परेशानियों को सहने से बेहतर है कि हम इसके नुकसानों के बारे में जान लें। आइए जानते हैं हेडफोन लगाने से आपको क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ईयरफोन के इस्तेमाल से हो सकते हैं ये नुकसान
मेंटल हेल्थ पर प्रभाव
ज्यादा तेज आवाज वाले ईयरफोन मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं और कानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके ज्यादा इस्तेमाल से आपके सुनने की क्षमता भी कम हो सकती है।
ईयर इन्फेक्शन हो सकता है
लंबे समय तक हेडफोन पहनने से कान के अंदर के ब्लड फ्लो में बदलाव हो सकता है, जिससे कानों को नुकसान हो सकता है। खासकर ज्यादा तेज आवाज में हेडफोन इस्तेमाल करने से कानों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
कान में दर्द और सूजन
अगर हेडफोन की पैडिंग या डिजाइन सही नहीं है और आपके कान में वह सही बैठ नहीं रहे हैं, तो लंबे समय तक इन्हें इस्तेमाल करने से कान में दर्द और सूजन हो सकती है।
सुनने में परेशानी
ज्यादा आवाज आने के कारण सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और समय के साथ कानों की नसों को नुकसान हो सकता है। इसलिए कम से कम ईयरफोन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
सिर दर्द का बन सकता है कारण
कान में घंटो तक ईयरफोन लगाने से और तेज गाने सुनने से आपको सिर में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। कई लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके