पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं अर्चना पूरन सिंह
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो से पहले अर्चन 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी जज बन चुकी हैं। दर्शक उनकी हंसी के दीवाने हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हमेशा हंसती-मुस्कुराती दिखने वाली अर्चना कभी एंग्जायटी से लंबी लड़ाई लड़ चुकी हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा करते हुए एंग्जायटी के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।
एंग्जायटी क्या होता है नहीं जानती थीं अर्चना
अपनी खुशमिजाजी के मशहूर अर्चना पूरन सिंह के लिए कौन सोच सकता है कि वे कभी एंग्जायटी से परेशान हुई होंगी। अर्चना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आज लोग इसे एंग्जायटी कहते हैं, लेकिन हमारे समय में हमें इस शब्द के बारे में भी नहीं पता था। मुझे परीक्षा से पहले, तो किसी इंटरव्यू से पहले या डेट पर जाने से पहले पेट में कुछ गांठ सा महसूस होता था, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि इसी को एंग्जायटी कहते हैं।
एंग्जायटी से लंबी लड़ाई
अर्चना पूरन सिंह अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं अपनी जिंदगी को एक खुशहाल जिंदगी कहूंगी, लेकिन मैंने काफी लंबे समय तक एंग्जायटी से लड़ाई लड़ी है। हमें कोई बताने वाला नहीं था कि एंग्जायटी आखिर होती क्या है और इससे कैसे निपटा जाता है। बस काम करती गई और यही सोचती रही कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा।
एक दिन सब ठीक हो जायेगा
अर्चना पूरन सिंह ने चिंता को अपना सबसे अच्छा दोस्त भी कहा है। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखती हैं, 'कैसा भी दिन हो बस तुम अपनी खुशी पर फोकस करो। कभी-कभी ये मुश्किल होता है, लेकिन याद रखना एक दिन सब कुछ ठीक हो जाता है। जब भी कुछ ऐसा महसूस हो तब उन दिनों को याद करना जब तुम खुश थे और उनके बारे में सोचना। मैं अक्सर यही करती हूं।'
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके