Wistron की जगह Tata: Apple ने भारत में आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए बदली पार्टनरशिप!
भारत में एप्पल के स्मार्टफोन और लैपटॉप की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर मिड और प्रीमियम सेगमेंट में iPhone की लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है. इसी को देखते हुए एप्पल अब भारत में अपने प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग को मजबूत करने पर जोर दे रहा है. रिपोर्ट् के मुताबिक, एप्पल ने अपने तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में आईफोन और मैकबुक डिवाइस की रिपेयरिंग का काम संभालने के लिए टाटा ग्रुप को सौंप दिया है. दोनों कंपनियों के बीच एक बड़ी डील हुई है.
कंपनी रिपेयरिंग का काम कर्नाटक में करेगी
इस समय Apple, iPhones बनाने के लिए चीन को छोड़ भारत पर नजर बनाया हुआ है. टाटा तेजी से इसके प्रमुख सप्लायर के रूप में उभरा है.टाटा पहले से ही दक्षिण भारत में तीन फीचर्स में स्थानीय और विदेशी बाजारों के लिए आईफोन को असेंबल कर रहा है. जिनमें से एक में कुछ आईफोन के पार्ट्स भी बनाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील में टाटा ताइवान की विस्ट्रॉन की भारतीय यूनिट आईसीटी सर्विस मैनेजमेंट का काम संभाल रही है. सेल के बाद कंपनी रिपेयरिंग का अपने कर्नाटक आईफोन असेंबली परिसर से करेगी.
iPhone की बिक्री आसमान छू रही है
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में, भारत के अंदर रिपेयरिंग का मार्केट तेजी से बढ़ने वाला है. क्योंकि iPhone की बिक्री आसमान छू रही है. काउंटरपॉइंट रिसर्च का अनुमान है कि पिछले साल भारत में करीब 11 मिलियन iPhone बिके, जिससे Apple को 7% बाजार हिस्सेदारी मिली, जबकि 2020 में यह सिर्फ 1% थी.
Apple का टाटा पर बढ़ता भरोसा
लेटेस्ट कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड Apple के टाटा पर बढ़ते भरोसे का संकेत देता है क्योंकि ये दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी है. साइबरमीडिया रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रभु राम ने कहा, “एप्पल के साथ टाटा की गहरी होती साझेदारी, भारत में एप्पल द्वारा सीधे तौर पर रिफर्बिश्ड डिवाइस बेचने के लिए आधार तैयार कर सकती है, जैसा को अभी अमेरिका में करता है. चीन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बीच, भारत भी iPhone निर्यात के लिए एक पसंदीदा जगह के रूप में उभर रही है. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि जून तिमाही के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत की फैक्ट्रियों में बनाए जाएंगे.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए