पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम से अपील: पूर्व क्रिकेटर की गुजारिश
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरे पर आने के लिए गुजारिश की है। पता हो कि भारत और पाकिस्तान ने 2013 से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है क्योंकि दोनों देशों के बीच सीमा और राजनीतिक तनाव की स्थिति बनी रहती है।
भारत और पाकिस्तान टीम के बीच आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट्स में भिड़ंत होती रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। मगर दोनों देशों के बीच सीमा और राजनीतिक तनाव को देखते हुए भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना असंभव लग रहा है।
शोएब मलिक की भारतीय टीम से अपील
इस दौरान कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। तब शोएब मलिक ने भारतीय टीम से पाकिस्तान आने की गुजारिश की और राजनीति को खेल से दूर रखने की सलाह दी। मलिक ने क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत यात्रा की थी तो अब टीम इंडिया की बारी है कि वो इस विश्वास को कायम रखे।
शोएब मलिक का बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच जो भी परेशानियां हैं, उसे निजी तौर पर हल करना चाहिए। राजनीति को खेल से नहीं जोड़ना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले साल भारत गई थी और अब टीम इंडिया के लिए यहां आने का अच्छा मौका है। मेरे ख्याल से भारतीय टीम के कई खिलाड़ी पाकिस्तान में नहीं खेले हैं तो उनके लिए यह अच्छा मौका होगा। हम बहुत अच्छे लोग हैं। मुझे विश्वास है कि भारतीय टीम यहां जरूर आएगी।
पीसीबी ने आईसीसी पर छोड़ा फैसला
आईसीसी की वार्षिक बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम और प्रारूप पर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ था। इसमें आगे बताया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी पर भारत को राजी करने की जिम्मेदारी छोड़ दी है।
पीसीबी ने भारत के सभी मैच लाहौर में रखे हैं, जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल और फाइनल भी खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 1 मार्च को रखा गया है। आपको याद दिला दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान ने ही की थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया गया क्योंकि भारत ने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा