अनुराग कश्यप ने की फिल्म ‘लापाता लेडीज़’तारीफ, कहा.....
आमिर खान की को-प्रोड्यूस और किरण राव की डायरेक्शनल फिल्म ‘लापाता लेडीज़’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म खोई हुई दुल्हनों के ईर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन इसने रिलीज के 6 दिनों में ही अपनी लागत वसूल कर ली है. वहीं अब फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने एक नोट लिखकर इस फिल्म और इसके कलाकारों सहित कास्ट एंड क्रू की तारीफ की है.
अनुराग कश्यप ने ‘लापाता लेडीज़’ की तारीफ की
अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘लापाता लेडीज़’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की खूब तारीफ की. फिल्म का दिल छू देने वाला रिव्यू शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा, "वह इतनी बारीकी के साथ बहुत कुछ कहती है, लेकिन उससे भी ज्यादा, ऐसी भावपूर्ण फिल्म, एक इनक्रेडिबल लव स्टोरी, हर दस मिनट में ऐसे ह्यूमर के साथ सुंदर कहानी देखना. मैं एक बच्चे की तरह रोया. मैं अपने ड्राइवर नारायण जी को ले गया, जो बिहार से हैं और उन्होंने कहा, 'गांव की याद आ गई.''
अपनी रिव्य में अनुराग कश्यप ने फिल्म की स्टारकास्ट और पूरी टीम की तारीफ के पुल बांधते हुए लिखा, "उन अभिनेताओं की आंखों में सच्चाई, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं देखा, सभी नए चेहरों के साथ रवि किशन की लाइफटाइम परफॉर्मेंस, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी , और फिर स्नेहा देसाई और टीम द्वारा राइटिंग. मुझे उस भारत के लोगों की ईमानदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति की याद दिला दी, जहां मैं बड़ा हुआ था, जो अब लुप्त होती नजर आ रही है. और यह जितनी मज़ेदार और इमोशनल है उतनी ही ईमानदार भी. मैं इसके बारे में केवल बखान ही कर सकता हूं. फिल्म निर्माता, टीम को बधाई.”
अनुराग ने अपने फॉलोअर्स से भी फिल्म देखने की अपील की
अपने थिएटर एक्सपीरियंस को लेकर अनुराग ने लिखा, “इसे पैक्ड हाउस में देखा और सौभाग्य से हमने हाउस सबसे अच्छी सीटें पहले से बुक कर ली थी. यह प्योर ब्लिस था. वह लड़का जो दीपक और फूल का किरदार निभाता है और फिर पुष्पा रानी और दादी और दुबे जी का किरदार निभाता है, हर कोई मेरी आंखों में बस गया." कश्यप ने अपने फॉलोअर्स से इस सिनेमैटिक जेम को मिस ने करने की अपील करते हुए कहा, “इस फिल्म को मिस ना करें, यह यादगार है, म्यूजिक आह .. मेरा दिन बन गया, लगातार दो शानदार मलयालम फिल्में (मंजुम्मेल बॉयज़ और ब्रमायुगम) देखने के बाद और महसूस किया कि हम हिंदी सिनेमा में ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं और फिर देखा कि किरण ने वास्तव में जाकर यह किया है, जैसे विद्युशाक ने एआईआर के साथ किया था."
लास्ट में कश्यप ने कहा, “यह मेरे लिए भारत में सिनेमा के लिए 2024 की एक शानदार शुरुआत रही है. थैंक्यू याददार. बिल्कुल निर्मल फिल्म सेट निर्मल प्रदेश में है..''
'लापता लेडीज' स्टार कास्ट
'लापता लेडीज' को किरण राव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म ने 6 दिनों 5.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है. लापता लेडीज में रवि किशन के अलावा नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम ने अहम भूमिकाओं में है.
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा