अनिल कपूर ने 10 करोड़ का पान मसाला विज्ञापन ठुकराया!
एक्टर अनिल कपूर 67 साल की उम्र में भी खुद को एकदम फिट एंड फाइन रखते हैं। लोग उनकी फिटनेस के कायल हैं। हाल में एक्टर एक अन्य वजहों से चर्चा में हैं। एक्टर अपनी हेल्थ के बारे में जितना ध्यान रखते हैं उतना वो दूसरों को लेकर भी सचेत हैं। खबर है कि एक्टर ने एक जाने माने मसाला ब्रांड के ऐड को करने से मना कर दिया है।
इस तरह वो अल्लू अर्जुन, कार्तिक आर्यन और यश के क्लब में शामिल हो गए हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर को इस एड के लिए 10 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। अनिल कपूर ने उस समय पान मसाला एड का ऑफर रिजेक्ट किया जब कई एक्टर्स इस तरह के एड कर रहे हैं। पिछले दिनों अजय देवगन,अक्षय कुमार और शाह रुख खान को इस वजह से काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पूरे ड्रामे के बाद अक्षय कुमार ने फैंस से माफी भी मांगी थी।
कार्तिक आर्यन भी ठुकरा चुके हैं ऑफर
इससे पहले कार्तिक आर्यन और जॉन अब्राहम भी इस तरह के एड करने के लिए मना कर चुके हैं। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया था कि उन्होंने 'सुपारी' और अन्य विज्ञापनों को करने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि यह गलत है।
एक्टर ने कहा था,"मुझे कई ब्रांड्स के ऑफर आए हैं जिन्हें मैंने मना कर दिया है। उन सुपारी,पान मसाला ब्रांडों की तरह। मैं उन चीजों से संबंधित नहीं हूं और मैं कोशिश करता हूं कि जब तक मुझसे हो सके मैं इन चीजों के एड न करूं। मैं यह नहीं कह सकता कि कौन सही है या गलत, हर किसी का सोचने का अपना तरीका होता है। लेकिन यह मेरी प्लानिंग में फिट नहीं बैठता।”
इस फिल्म में नजर आएंगे अनिल कपूर
अनिल कपूर आने वाले समय में एक्शन ड्रामा फिल्म सूबेदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी करेंगे। विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर फिल्म के निर्माता हैं। अनिल कपूर को आखिरी बार दिव्या खोसला के साथ फिल्म सवी में देखा गया था। इससे पहले वो फाइटर में नजर आए थे जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण नजर आए थे।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ