अंगोला में हैजा का फैला प्रकोप, लगाना पड़ा आपातकाल
लुआंडा। अंगोला में हैजा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग भयभीत हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक हैजा के 170 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 51 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कैकुआको के जनरल अस्पताल में हैजा नियंत्रण को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में गंदे पानी के स्रोतों पर रोक लगाने और समुदायों में साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हुई। पब्लिक वाटर कंपनी के डायरेक्टर अडाओ सिल्वा ने कहा कि पहले इस्तेमाल की जाने वाली 17 सामुदायिक पानी की टंकियों को साफ किया जा चुका है, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।
हैजा का प्रकोप अब राजधानी लुआंडा के अलावा आसपास के दो नगर पालिकाओं में भी फैल चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह मंगलवार को पहला मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश में आपातकालीन प्रक्रिया लागू कर दी गई है।अंगोला की स्वास्थ्य मंत्री सिल्विया लुटुकुटा ने बताया कि हैजा से निपटने के लिए विशेष आपातकालीन योजनाएं सक्रिय की गई हैं। खासतौर पर लुआंडा प्रांत के कैकुआको नगरपालिका में संसाधन जुटाने और महामारी नियंत्रण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने महामारी निगरानी और लैब परीक्षण में सुधार किया है। इसके साथ ही लोगों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में भी काम हो रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने नेशनल कोलेरा रिस्पॉन्स प्लान को सक्रिय किया है, जिसके तहत चिकित्सा संसाधन जुटाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि गंदे पानी और खराब स्वच्छता हैजा के प्रमुख कारण हैं, और इन पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। सरकार ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और गंदे पानी से बचने की अपील की है।
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश