आंद्रे रसेल ने हासिल की खास उपलब्धि,स्पेशल क्लब में मारी एंट्री
चिन्नास्वामी के मैदान पर केकेआर ने अपना वर्चस्व एक बार फिर बरकरार रखा। आईपीएल 2024 के 10वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से पीटा।
बल्लेबाजी में भले ही आंद्रे रसेल को अपनी ताकत का प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह गेंद से अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे। रसेल ने कैमरून ग्रीन और रजत का बड़ा विकेट अपने नाम किया। दो विकेट चटकाने के साथ ही रसेल ने अपना नाम स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया है।
स्पेशल क्लब में दर्ज हुआ रसेल का नाम
आंद्रे रसेल ने आरसीबी के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 29 रन खर्च करते हुए दो विकेट झटके। रसेल ने कैमरून ग्रीन को उस वक्त पवेलियन की राह दिखाई, जब वह कोहली संग मिलकर जमकर तबाही मचा रहे थे। दो विकेट चटकाने के साथ ही रसेल ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। रसेल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले महज पांचवें खिलाड़ी बने हैं।
केकेआर के स्टार खिलाड़ी से पहले यह कारनामा रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अक्षर पटेल, सुनील नरेन ही कर सके हैं। हार्दिक पांड्या इस लिस्ट से अभी काफी दूर हैं। हार्दिक के बल्ले से 125 मैचों में 2344 रन तो निकले हैं, पर उनके हाथ सिर्फ 54 विकेट आए हैं।
नरेन-वेंकटेश ने मचाया बल्ले से धमाल
आरसीबी से मिले 183 रन के लक्ष्य को केकेआर ने हंसते-खेलते हुए महज 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। सुनील नरेन ने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर कोलकाता को धमाकेदार शुरुआत दी और महज 6.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। नरेन ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों पर 50 रन जड़े।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान